Last updated: June 24th, 2026 at 05:23 am
technical-education-board-exams-to-go-high-tech-₹14-crore-budget-approved-ai-surveillance-to-ensure-exam-securityवर्ष 2026-27 के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड का लगभग 14 करोड़ रुपए का बजट पारित किया गया तथा बोर्ड की कार्यप्रणाली को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और प्रभावी बनाने से जुड़े कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की 61वीं बोर्ड बैठक हिमाचल प्रदेश सचिवालय में तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव डा. अभिषेक जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
साथ ही बैठक में वर्ष 2025-26 के दौरान बोर्ड द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा भी की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डा. अभिषेक जैन ने बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। वर्ष 2020 के बाद डी. फार्मेसी का डिप्लोमा करने वाले विद्यार्थियों को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की संशोधित अधिसूचना के अनुसार डिप्लोमा जारी करने का निर्णय भी लिया गया। परीक्षाओं को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने पर विशेष जोर देते हुए बोर्ड ने निर्णय लिया कि पेपर लीक, नकल तथा अन्य अनुचित गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए एआई आधारित तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।
Your Trust. Our Truth. Delivering unbiased journalism 24/7.
A leading global news network dedicated to providing breaking news, in-depth analysis, and investigative journalism from around the world.
Copyright 2026 HP 24 News. All rights reserved.
No Comments