HomeEducationराजगढ़ कालेज के 33 कैडेट्स ने पास की बीईई-सीईई परीक्षा

राजगढ़ कालेज के 33 कैडेट्स ने पास की बीईई-सीईई परीक्षा

राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ की राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाई द्वारा आयोजित बीईई एवं सीईई प्रमाण-पत्र वितरण समारोह महाविद्यालय परिसर में
hp 24 news33-cadets-from-rajgarh-college-passed-the-bee-cee-examination

राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ की राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाई द्वारा आयोजित बीईई एवं सीईई प्रमाण-पत्र वितरण समारोह महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या डा. मीनू भास्कर जीवन, समस्त स्टाफ सदस्य, एनसीसी के पीआई स्टाफ, एनसीसी कैडेट्स तथा महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। राजगढ़ महाविद्यालय के लिए यह अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है कि उसकी राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाई की समस्त 33 कैडेट्स ने इस वर्ष आयोजित बीईई एवं सीईई प्रमाण-पत्र परीक्षाओं को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का नाम पूरे गौरव के साथ उज्जवल किया है।

Table of Contents

    कैडेट्स ने परीक्षा की तैयारी हेतु विगत कई माहों से अथक परिश्रम, कठोर अभ्यास तथा पूर्ण समर्पण के साथ तैयारी की। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें ड्रिल, शारीरिक दक्षता, सामाजिक सेवा, आपदा प्रबंधन, नेतृत्त्व विकास आदि विषयों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया, जिसने उन्हें न केवल परीक्षा के लिए, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए सक्षम बनाया। महाविद्यालय की एनसीसी प्रभारी अधिकारी प्रोफेसर पूनम शर्मा ने इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष 12 कैडेट्स ने बीईई तथा 21 कैडेट्स ने सीईई प्रमाण-पत्र परीक्षा दी थी, जिसमें समस्त 33 कैडेट्स उत्तीर्ण हुई। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. मीनू भास्कर जीवन ने कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि एनसीसी केवल प्रशिक्षण नहीं देती, अपितु युवाओं के अंदर राष्ट्रभक्ति, सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्त्व क्षमता तथा अनुशासन की ज्योति प्रज्वलित करती है। यह सफलता केवल परीक्षा की नहीं, बल्कि एक सशक्त भविष्य की आधारशिला है।

    No Comments