Last updated: June 25th, 2026 at 06:10 am
Himachal Rain Alert: Yellow Warning Issued, Monsoon Likely by June Endहिमाचल प्रदेश में इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक सामान्य तिथि से कुछ देर से होने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय हैं और आगामी सप्ताह भर मौसम का मिजाज बदला-बदला रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जबकि 29 और 30 जून को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विभाग ने लोगों को नदी-नालों और भू-स्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास विशेष सावधानी बरतने, खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने तथा स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की हिदायत दी है। माना जा रहा है कि इसी अवधि तक मानसून भी हिमाचल प्रदेश में प्रवेश कर सकता है, जिससे वर्षा गतिविधियों में और तेजी आ सकती है।
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.
No Comments