HomeCrimeधर्मपुर में पति-पत्नी के बीच चाकूबाजी, महिला घायल

धर्मपुर में पति-पत्नी के बीच चाकूबाजी, महिला घायल

धर्मपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर धर्मपुर क्षेत्र में उस समय हडक़ंप मच गया, जब एक पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान
hp24newsstabbing-incident-between-husband-and-wife-in-dharampur-woman-injured

धर्मपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर धर्मपुर क्षेत्र में उस समय हडक़ंप मच गया, जब एक पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धर्मपुर पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, हालांकि घटना के वास्तविक कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिला की पहचान सपना के रूप में हुई है, जबकि उसके पति का नाम नेत्र पाल बताया जा रहा है। दोनों हरियाणा के पानीपत निवासी हैं। बताया जा रहा है कि दंपति किसी मठ (मोनेस्ट्री) से वापस लौट रहे थे, तभी धर्मपुर के समीप उनके बीच विवाद हो गया।

Table of Contents

    विवाद के दौरान महिला घायल हो गई। घटना के संबंध में नेत्र पाल का कहना है कि उसकी पत्नी सपना ने स्वयं को चाकू मारकर घायल किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पति-पत्नी शराब के नशे में थे और सडक़ पर लोगों के साथ दुव्र्यवहार कर रहे थे। इसी दौरान स्थिति बिगड़ गई और महिला घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और महिला पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रित किया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। जांच अधिकारी (आईओ) मोती लाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि महिला को चोट कैसे लगी।

    उन्होंने बताया कि जिस वाहन में दोनों सवार थे, लेकिन प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि यह वाहन नेत्र पाल के नाम पर पंजीकृत नहीं है। वाहन से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला के बयान और चिकित्सीय रिपोर्ट मिलने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। धर्मपुर के व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई इस घटना ने काफी देर तक लोगों का ध्यान आकर्षित किया और मौके पर भारी भीड़ जमा रही। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और जांच पूरी होने तक संयम बरतने की अपील की है।

    No Comments