Last updated: June 26th, 2026 at 05:57 am
body-found-hanging-from-a-tree-in-trilokpurजिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब की ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय शिव कुमार पुत्र विष राम निवासी गांव कुरियाए जिला हरदोई उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिव कुमार का शव त्रिलोकपुर स्थित ललिता माता मंदिर के समीप रास्ते में एक पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने जब शव को देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कालाअंब थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ मौके से आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसके बाद कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह क्षेत्र में किस उद्देश्य से आया था और घटना से पूर्व उसकी गतिविधियां क्या थींए पुलिस इस संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस मृतक के परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से भी संपर्क कर रही है।
पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि त्रिलोकपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद किया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है तथा मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।
Your Trust. Our Truth. Delivering unbiased journalism 24/7.
A leading global news network dedicated to providing breaking news, in-depth analysis, and investigative journalism from around the world.
Copyright 2026 HP 24 News. All rights reserved.
No Comments