Last updated: June 22nd, 2026 at 11:45 am
student-dies-after-being-hit-by-hrtc-bus-was-returning-home-after-darshan-of-mata-naina-devi/नंगल-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कनहैया निवासी गांव रामपुर साहनी के रूप में हुई है, जो CGC कॉलेज में बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) का छात्र था। बताया जा रहा है कि कनहैया अपने भाई के साथ श्री नैना देवी मंदिर में माता के दर्शन कर वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार, युवक अचानक HRTC बस की चपेट में आ गया। बस के नीचे आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है। युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मुख्य मार्गों पर सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
Your Trust. Our Truth. Delivering unbiased journalism 24/7.
A leading global news network dedicated to providing breaking news, in-depth analysis, and investigative journalism from around the world.
Copyright 2026 HP 24 News. All rights reserved.
No Comments