HomeHimachal Pradeshटांडा मेडिकल कॉलेज में ‘मेडएसेंड 2026-2.0’ का आयोजन, आर.एस. बाली ने किया युवाओं को संबोधित

टांडा मेडिकल कॉलेज में ‘मेडएसेंड 2026-2.0’ का आयोजन, आर.एस. बाली ने किया युवाओं को संबोधित

धर्मशाला: डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में वार्षिक स्नातक चिकित्सा सम्मेलन ‘मेडएसेंड 2026-2.0’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में
hp24 newsMedAscend 2026.2 Held at Tanda Medical Colleg

धर्मशाला: डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में वार्षिक स्नातक चिकित्सा सम्मेलन ‘मेडएसेंड 2026-2.0’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एचपीटीडीसी अध्यक्ष एवं नगरोटा बगवां के विधायक आर.एस. बाली ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

Table of Contents

    सम्मेलन को संबोधित करते हुए आर.एस. बाली ने कहा कि इस तरह के आयोजन चिकित्सा क्षेत्र में ज्ञान, शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने युवा चिकित्सकों से कहा कि वे बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए लगातार सीखने, अनुसंधान और नई तकनीकों को अपनाने पर ध्यान दें।

    उन्होंने कहा कि चिकित्सा सम्मेलन छात्रों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर शोध और नवाचार जरूरी है।

    राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के विद्यार्थियों के साथ-साथ बिहार और जम्मू-कश्मीर के मेडिकल कॉलेजों के छात्रों ने भी भाग लिया।

    इस दौरान आर.एस. बाली ने टांडा मेडिकल कॉलेज के डाइनिंग हॉल के लिए फर्नीचर उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की।

    कार्यक्रम में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. धीरज कपूर, स्टूडेंट वेलफेयर ऑफिसर डॉ. राजीव गोयल, डॉ. मंजू, डॉ. मोनिका सहित कई चिकित्सक, फैकल्टी सदस्य और छात्र मौजूद रहे।

    No Comments