HomeHimachal Pradeshयोग दिवस पर सांसद सुरेश कश्यप ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

योग दिवस पर सांसद सुरेश कश्यप ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

जिला सिरमौर के पक्का तालाब मैदान, नाहन में रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग सिरमौर
hp24 newssmp-suresh-kashyap-conveys-the-message-of-a-healthy-life-on-yoga-day/

जिला सिरमौर के पक्का तालाब मैदान, नाहन में रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग सिरमौर द्वारा जिला स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप, विधायक अजय सोलंकी, उपायुक्त प्रियंका वर्मा, पार्षद नरेंद्र तोमर सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया।

Table of Contents

    इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का अमूल्य उपहार है, जिससे आज पूरा विश्व जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को जोडऩे वाली संपूर्ण जीवन पद्धति है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ रखी गई है, जिसका उद्देश्य लोगों को बढ़ती आयु में भी स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश योग, साधना और ऋषि-मुनियों की तपोभूमि रहा है। उन्होंने युवाओं से योग की परंपरा को आगे बढ़ाने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। जिला आयुष अधिकारी डा. जसप्रीत कौर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि आयुष विभाग द्वारा एक जून से 20 जून तक ऑनलाइन योग सत्र भी आयोजित किए गए। उन्होंने योग दिवस की थीम और योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

    No Comments