HomeHealthHimachal : फार्मा कंपनी में दवा उत्पादन पर रोक, अनुपालन सत्यापन तक बंद रखने के निर्देश

Himachal : फार्मा कंपनी में दवा उत्पादन पर रोक, अनुपालन सत्यापन तक बंद रखने के निर्देश

हिमाचल प्रदेश ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने सिरमौर जिले के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी
hhp24newsPharma Company Production Halted

हिमाचल प्रदेश ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने सिरमौर जिले के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों के संयुक्त निरीक्षण में दवा निर्माण से जुड़ी गंभीर कमियां दोबारा सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंह ने बताया कि संयुक्त अनुपालन सत्यापन के दौरान पहले बताई गई कुछ कमियां अभी भी दूर नहीं की गई थीं। संबंधित फर्म ने कमियां दूर करने के लिए समय मांगा था। हालांकि, मरीजों की सुरक्षा को देखते हुए फर्म को संतोषजनक अनुपालन सुनिश्चित होने और नियामक अधिकारियों द्वारा संयुक्त सत्यापन किए जाने तक उत्पादन शुरू नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट और नियमों के उल्लंघन को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। गंभीर गैर-अनुपालन के मामलों में कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश में सुरक्षित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा करना है।

Table of Contents

    बद्दी में बिना लाइसेंस गोदाम से 26.40 लाख फेरोक्योर टैबलेट जब्त

    बद्दी। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के बिल्लांवली में एक बिना लाइसेंस गोदाम से फेरोक्योर की 26 लाख 40 हजार टैबलेट बरामद की गई हैं। एएस केमिकल मामले की जांच के दौरान बद्दी पुलिस और ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन की टीम इस गोदाम तक पहुंची। ड्रग इंस्पेक्टर हरीश रानाउट ने ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत पूरा स्टॉक जब्त कर लिया है। मामले में संबंधित आरोपी के खिलाफ अधिनियम की धारा 18 (सी) के तहत कार्रवाई की जाएगी। ड्रग इंस्पेक्टर हरीश रानाउट ने पुलिस के साथ कंपनी का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि परिसर में दवाओं के भंडारण के लिए आवश्यक लाइसेंस नहीं था।

    No Comments