HomeHealthHimachal Accident : सरकाघाट में खाई में गिरी एचआरटीसी की बस, जख्मी ड्राइवर बिलासपुर एम्स रैफर

Himachal Accident : सरकाघाट में खाई में गिरी एचआरटीसी की बस, जख्मी ड्राइवर बिलासपुर एम्स रैफर

उपमंडल सरकाघाट के अंतर्गत हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस रविवार सुबह बटेहड़ा के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस
hp24 newshimachal-accident-hrtc-bus-plunges-into-gorge-in-sarkaghat-injured-driver-referred-to-aiims-bilaspur/

उपमंडल सरकाघाट के अंतर्गत हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस रविवार सुबह बटेहड़ा के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस थाणा चौकी से सरकाघाट की ओर आ रही थी। सुबह करीब 7:15 पर चौकी थाणा से रवाना हुई बस (एचपी 66-2558) बटेहड़ा के पास पहुंची, तो चालक बस से नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस सडक़ से नीचे पलट गई। हादसे के समय बस में चालक, परिचालक और एक सवारी सवार थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलद्वाड़ा पहुंचाया गया। घायलों की पहचान चालक प्रीतम चंद (53 वर्ष) पुत्र डंडू राम, निवासी गांव वैहल, डाकघर भटेडा, तहसील बलद्वाड़ा परिचालक आशीष कुमार (33 वर्ष) पुत्र अश्वनी कुमार, निवासी गांव कटोआ, डाकघर समैला, तहसील बलद्वाड़ा तथा सवारी गुलाब सिंह (78 वर्ष) पुत्र ध्याल सिंह, निवासी गांव वैहल, डाकघर भटेडा, तहसील बलद्वाड़ा के रूप में हुई है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चालक प्रीतम चंद को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर एम्स रैफर कर दिया है, जबकि परिचालक और सवारी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलद्वाड़ा में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर सीएचसी बलद्वाड़ा पहुंचे और घायलों का कुशलक्षेम जाना। विधायक ने घायलों और उनके परिजनों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Table of Contents

    No Comments