Last updated: June 23rd, 2026 at 09:59 am
england-announces-team-for-t20-series-against-india-entry-of-james-colesलंदन। इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक की कप्तानी में एक जुलाई से भारत के खिलाफ शुरु होने टी-20 सीरीज के लिए जेम्स कोल्स को टीम में बुलाया है। इंग्लैंड ने सोमवार दोपहर पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 17 खिलाड़ियों की बड़ी टीम का ऐलान किया। इसमें ससेक्स के ऑलराउंडर जेम्स कोल्स को पहली बार बुलावा मिला है। लेकिन शेष टीम वैसी ही है जिसने टी-20 विश्व कप में हिस्सा लिया था। उस दौरान इंग्लैंड को सेमीफ़ाइनल में भारतीय टीम से हार मिली थी। विश्व कप में औसत प्रदर्शन के बावजूद जॉस बटलर टीम में बने हुए हैं, जबकि 36 साल के लियम डॉसन की वापसी भी अहम है।
ब्रूक उन छह खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्हें तीसरे टेस्ट और टी-20 सीरीज दोनों के लिए टीम में चुना गया है। उनके साथ रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स और जॉश टंग भी शामिल हैं। इस बात की बहुत कम संभावना है कि इंग्लैंड ट्रेंट ब्रिज में खेल रहे किसी तेज गेंदबाज को पहले टी-20 में खिलाएगा, लेकिन बेथेल और ब्रूक दोनों मैच खेल सकते हैं। भारत के साथ होने वाली यह सीरीज इंग्लैंड के लिए एक नए टी-20 चक्र की शुरुआत है, जो ओलंपिक और 2028 के T20 विश्व कप की ओर ले जाएगी। इस सीरीज में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी भी अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर सकते हैं। रविवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत ने एक मजबूत टीम का ऐलान किया है, जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। इंग्लैंड ने अभी तक 50 ओवर के मैचों के लिए अपनी टीम का ऐलान नहीं किया है। उन्हें डकेट के सलामी जोड़ीदार और टीम के संतुलन को लेकर कुछ सवालों के जवाब ढूंढने होंगे।
भारत के खिलाफ इंग्लैंड की टी-20 टीम इस प्रकार है: रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सॉनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), जॉस बटलर (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियम डॉसन, विल जैक्स, साक़िब महमूद, आदिल रशीद, फ़िल सॉल्ट, जॉश टंग, ल्यूक वुड।
Your Trust. Our Truth. Delivering unbiased journalism 24/7.
A leading global news network dedicated to providing breaking news, in-depth analysis, and investigative journalism from around the world.
Copyright 2026 HP 24 News. All rights reserved.
No Comments