HomeEntertainmentटीम इंडिया को बड़ा झटका, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए नीतीश कुमार रेड्डी

टीम इंडिया को बड़ा झटका, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए नीतीश कुमार रेड्डी

मुंबई। इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी दौरे
hp24newsmajor-blow-for-team-india-nitish-kumar-reddy-ruled-out-of-ireland-and-england-tours/

मुंबई। इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी दौरे से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सूत्रों के अनुसार नीतीश रेड्डी क्वाड्रिसेप्स (जांघ की मांसपेशी) की चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ भारत की टी-20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। 23 साल के इस ऑलराउंडर को इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे और टी-20 दोनों टीमों में भारत के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के तौर पर चुना गया था।

Table of Contents

    रेड्डी ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में दो वनडे मैच खेले थे और धर्मशाला में इस प्रारुप में अपना पहला विकेट लिया था। इसके बाद वे लखनऊ में दूसरा वनडे नहीं खेल पाए थे। कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के समय बताया था कि ऑलराउंडर को ‘अपनी जांघ की मांसपेशियों’ में कुछ दक्कत हो रही है। रेड्डी चेन्नई में आखिरी वनडे के लिए टीम में लौटे, जहां उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 42 रन देकर छह ओवर फेंके और उन्हें बल्लेबाजी करने की जरूरत नहीं पड़ी।

    यह चोट फिटनेस से जुड़ी उन कई समस्याओं में से एक है जिसने पिछले एक साल में रेड्डी की प्रगति को रोका है। फिटनेस की चिंताओं के कारण आईपीएल 2025 के दौरान उनकी गेंदबाजी काफी सीमित रही थी, जब उन्होंने 13 मैचों में कुल पांच ओवर फेंके थे। बाद में, घुटने की चोट के कारण उन्हें इंग्लैंड के टेस्ट दौरे के बीच से ही बाहर होना पड़ा था।

    No Comments