HomeEntertainmentरिज मैदान पर बॉक्सिंग का रोमांच खत्म, CM सुक्खू ने खिलाड़ियों को बताया युवाओं की ताकत

रिज मैदान पर बॉक्सिंग का रोमांच खत्म, CM सुक्खू ने खिलाड़ियों को बताया युवाओं की ताकत

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्यमंत्री
hp24 newsShimla Boxing Championship Ends, CM Sukhu Praises Sports Spirit

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाते हैं और इससे अनुशासन, आत्मविश्वास व सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है।

Table of Contents

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों से खिलाड़ियों को बड़े स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा देने के साथ-साथ उनके खेल कौशल को भी बेहतर बनाती हैं।

    उन्होंने बताया कि यह प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की स्मृति में आयोजित की गई है। मुख्यमंत्री ने वीरभद्र सिंह के प्रदेश के विकास में योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन हमेशा प्रेरणादायक रहेगा।

    कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, प्रतिभा सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    चैंपियनशिप में भारत की मुक्केबाज पूनम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं भारत के दीपक और उज्बेकिस्तान के ओजदोबेक के बीच मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। भारतीय खिलाड़ियों के मुकाबलों में जसप्रीत ने भी जीत दर्ज कर अपनी प्रतिभा दिखाई।

    इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के साथ श्रीलंका, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और थाईलैंड के मुक्केबाजों ने हिस्सा लिया और अपने दमदार प्रदर्शन से दर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

    No Comments