Last updated: June 23rd, 2026 at 11:03 am
Solan Accident: ‘Flying Car’ Falls Into Drain, Shocking CCTV Videoहिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक कार हादसे की वीडियो सामने आई है. यहां पर सोलन बायपास पर तेज रफ्तार कार पुल से खाई में जा गिरी और सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है. शिमला से चंडीगढ़ जा रही कार में सवार युवक-युवती मामूली रूप से घायल हुए हैं. आपने भी हॉलीवुड मूवी ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ देखी होगी तो इस हादसे से जरूर कनेक्ट करेंगे. हिमाचल के सोलन बायपास पर सब्जी मंडी के समीप मंगलवार दोपहर एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर हवा में उछलती हुई पुल से नीचे गहरी खाई में जा गिरी. इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कार किसी फिल्मी स्टंट की तरह उड़ती नजर आ रही है.
हादसे में कार सवार एक युवक और एक युवती घायल हुए हैं. गनीमत रही कि दोनों को मामूली चोटें आईं और वे सुरक्षित बच गए.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार शिमला से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी. दोपहर करीब 12 बजे चालक मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार पुल से नीचे जा गिरी. स्थानीय लोगों का कहना है कि कार पहले एक पेड़ से टकराई, जिससे उसकी रफ्तार कुछ कम हुई. यदि पेड़ बाधा न बनता तो कार नीचे मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले सकती थी और हादसा कहीं अधिक भयावह हो सकता था. जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, वहां अक्सर बच्चे खेलते हैं. संयोगवश घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था.
Your Trust. Our Truth. Delivering unbiased journalism 24/7.
A leading global news network dedicated to providing breaking news, in-depth analysis, and investigative journalism from around the world.
Copyright 2026 HP 24 News. All rights reserved.
No Comments