HomeCrimeSirmaur में 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

Sirmaur में 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

नाहन (आशु): पुलिस थाना नाहन के अंतर्गत डिटैक्शन सैल नाहन की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई
hp24newshimachal-pradesh/news/2-smugglers-arrested-with-heroin

नाहन (आशु): पुलिस थाना नाहन के अंतर्गत डिटैक्शन सैल नाहन की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चिट्टा और एक हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में ददाहू निवासी रोहित परमार और निकुंज कुमार उर्फ भानु को गिरफ्तार किया है।

Table of Contents

    पुलिस के अनुसार टीम चबाहां के पास गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दोनों आरोपी कथित तौर पर ददाहू व आसपास के क्षेत्र में मादक पदार्थ चिट्टा/हैरोइन बेचने का काम करते हैं और एक गाड़ी में कालाअम्ब की ओर से ददाहू जा रहे हैं।

    सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 19.44 ग्राम चिट्टा और एक हजार रुपए नकद बरामद किए गए। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना नाहन में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

    No Comments