Last updated: August 29th, 2026 at 06:15 am
26-Year-Old Found Dead After Drug Useहिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर नशे की ओवरडोज से एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पर नशे की ओवरडोज से एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के भटोलीकलां क्षेत्र का है। मृतक की पहचान राहुल, निवासी चिरारी गांव, जिला अरवल, बिहार के रूप में हुई है।वह पिछले कुछ समय से अपने दोस्तों के साथ यहां पर रह रहा था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को राहुल ने अपने एक सहनिवासी अभिषेक से मुलाकात के दौरान कमरे में जाकर नशे की खुराक लेने की बात कही थी। इसके बाद दोनों कमरे में चले गए, जहां राहुल ने कथित तौर पर सीरिंज के जरिए नशे का सेवन किया। इसके बाद राहुल बाथरूम में गया, जहां उसने फिर नशे की खुराक ली और बेहोश होकर गिर पड़ा। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो उसके दोस्त अंदर गए। वहां पर वह अचेत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। दोस्तों ने उसे तुरंत उपचार के लिए बद्दी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वहां से नशे के इस्तेमाल में लाई गई एक सीरिंज बरामद की है और मामला दर्ज कर मौत के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पोस्टमर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Your Trust. Our Truth. Delivering unbiased journalism 24/7.
A leading global news network dedicated to providing breaking news, in-depth analysis, and investigative journalism from around the world.
Copyright 2026 HP 24 News. All rights reserved.
No Comments