Last updated: June 23rd, 2026 at 11:22 am
indian-womens-team-wins-gold-in-asian-relay-championship-defeats-china-india-wins-total-three-medals/भारतीय महिला 4&100 मीटर रिले टीम ने एशियन रिले चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है। फाइनल में भारतीय टीम ने चीन को हराते हुए 43.85 सेकंड का सीजन-बेस्ट टाइम निकाला। इस चैंपियनशिप में भारत ने एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज सहित कुल तीन मेडल अपने नाम किए हैं। टीम में श्रावणी नंदा, एसएस स्नेहा, सुदेष्णा शिवंकर और तमन्ना शामिल थीं। इस चौकड़ी ने रेस के दौरान सटीक बैटन एक्सचेंज और बेहतरीन फिनिशिंग स्पीड का प्रदर्शन किया। भारत ने 43.85 सेकंड के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। इस रेस में चीन की टीम 44.09 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रही और उसने सिल्वर मेडल जीता।
रिलायंस फाउंडेशन के कोच मार्टिन ओवेन्स के मार्गदर्शन में टीम ने इस रेस प्लान को सफलता के साथ पूरा किया। इस चैंपियनशिप में भारत के लिए तमन्ना और स्नेहा शानुवल्ली का व्यक्तिगत प्रदर्शन बेहतरीन रहा, जिन्होंने दो-दो मेडल के साथ अपने अभियान को समाप्त किया। महिला 4&100 मीटर में गोल्ड जीतने से पहले, इन दोनों एथलीटों ने मिक्स्ड 4&100 मीटर रिले में भी देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था। भारत को टूर्नामेंट का तीसरा पदक मिक्स्ड 4&400 मीटर रिले इवेंट में मिला।
Your Trust. Our Truth. Delivering unbiased journalism 24/7.
A leading global news network dedicated to providing breaking news, in-depth analysis, and investigative journalism from around the world.
Copyright 2026 HP 24 News. All rights reserved.
No Comments