Last updated: June 24th, 2026 at 08:45 am
Placing Dustbin in the Right Direction Can Boost Wealth Flow at HomePlacing Dustbin in the Right Direction Can Boost Wealth Flow at Homeवास्तु शास्त्र के अनुसार घर के सामान को सही दिशा में रखने से घर में न केवल सुख-समृद्धि आती है, बल्कि घर के सदस्यों की तरक्की और सफलता के रास्ते भी खुल जाते हैं। कई छोटी-छोटी वस्तुएं हैं, जिन्हें सही दिशा पर नहीं रखा गया, तो उसके विपरीत परिणाम देखने को मिलते हैं। इन्हीं सब में से एक है घर में इस्तेमाल किया जाने वाला डस्टबिन यानी कूड़ेदान।
कूड़ेदान को कभी उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों के मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है।
अगर आप कूड़ेदान को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा की तरफ रखेंगे, तो आपको धन संचय करने में परेशानी होगी। घर में जमा धन भी धीरे-धीरे खत्म होने लगेगा।
कूड़ेदान को घर के पूर्व या उत्तर दिशा में भी नहीं रखना चाहिए। यह घर के सदस्यों के विकास में बाधा बनता है।
कूड़ेदान को हमेशा घर की दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ रखना चाहिए। दक्षिण-पश्चिम दिशा विसर्जन की होती है, इसलिए इसमें कूड़ेदान रखना अच्छा होता है। साथ ही उत्तर-पश्चिम दिशा में भी इसे रखा जा सकता है।
Your Trust. Our Truth. Delivering unbiased journalism 24/7.
A leading global news network dedicated to providing breaking news, in-depth analysis, and investigative journalism from around the world.
Copyright 2026 HP 24 News. All rights reserved.
No Comments