Last updated: August 13th, 2026 at 05:30 am
Leopard Breaks Into Rajgarh Home, Takes Away 2 Puppiesराजगढ़। राजगढ़ के टिक्कर रोड स्थित आशीर्वाद कुंज में रात को तीन बार तेंदुए के दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल है। मकान मालिक दिनेश शर्मा ने बताया कि तेंदुआ रात करीब 3:40 बजे घर में घुसा और पालतू कुत्ते पर हमला किया। इसके बाद वह 4:10 और 4:40 पर दोबारा आया तथा कुत्ते के दो पिल्लों को उठाकर ले गया।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। दिनेश शर्मा ने वन विभाग से तेंदुए को पकडऩे के लिए तत्काल कार्रवाई तथा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी रिहायशी क्षेत्र में तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए लोगों और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है।
Your Trust. Our Truth. Delivering unbiased journalism 24/7.
A leading global news network dedicated to providing breaking news, in-depth analysis, and investigative journalism from around the world.
Copyright 2026 HP 24 News. All rights reserved.
No Comments