Last updated: July 15th, 2026 at 06:46 am
Congress Holds Protest March in Nahan Over Alleged Donation Scamजिला कांग्रेस कमेटी सिरमौर ने सोमवार को जिला अध्यक्ष आनंद परमार के नेतृत्व में नाहन में पदयात्रा निकाली। कांग्रेस भवन से शुरू हुई यात्रा चौगान, दिल्ली गेट और प्रेम बाजार होते हुए भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने दर्शन कर भजन-कीर्तन, हनुमान चालीसा और राम स्तुति का पाठ किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि यह पदयात्रा श्री राम जन्मभूमि से जुड़े कथित चंदा गड़बड़ी मामले के विरोध में आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि करोड़ों राम भक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने की भी मांग की। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर आनंद परमार, अश्वनी शर्मा, तजिंदर चौहान, ज्ञान चौधरी, कल्याण धागटा, बलोज अहमद, मीडिया प्रभारी बिनेश राणा, अनिल शर्मा, सिमरल सिंह, राकेश प्रधान, नितिन कुमार, गुरुवाला पंवार, विरेंद्र सिंह, रामरतन चौहान, सलीम कपूर, आशा शर्मा, कमला चौहान, बबीता ठाकुर, काजल शर्मा, बलकिस बानो, कुसुम, पवन सिंह, अरुण पंवार, रघुवीर ठाकुर, संतोष देवी, राजेंद्र लोधी, अमन चौहान, वीरेंद्र पासी, लाल सिंह, बाबू राणा, आमीन और मनदीप सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
Your Trust. Our Truth. Delivering unbiased journalism 24/7.
A leading global news network dedicated to providing breaking news, in-depth analysis, and investigative journalism from around the world.
Copyright 2026 HP 24 News. All rights reserved.
No Comments