HomeHealthखाई में गिरी कार, जीजा-साले की मौत, नाहन के डिंगरी सरजेट में बारिश में फिसलने से हादसा, महिला घायल

खाई में गिरी कार, जीजा-साले की मौत, नाहन के डिंगरी सरजेट में बारिश में फिसलने से हादसा, महिला घायल

सिरमौर जिला के पच्छाद क्षेत्र के डिंगरी सरजेट में भारी बारिश के बीच एक सडक़ हादसे में दो लोगों के
hp24newsBrother-in-Law Duo Killed as Car Falls into Gorge

सिरमौर जिला के पच्छाद क्षेत्र के डिंगरी सरजेट में भारी बारिश के बीच एक सडक़ हादसे में दो लोगों के मौत हो गई। कार खाई में गिरने से जीजा-साले की मौत हो गई है, जबकि एक महिला घायल हो गई है। जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के डिंगरी सरजेट गांव में मंगलवार सुबह तेज बारिश के बीच एक कार फिसलकर 300 फुट गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई , जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार कार (एचपी 52ए-6482) में सवार डिंगरी सरजेट गांव के निवासी मढ़ीघाट से अपने घर लौट रहे थे। बारिश के कारण वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में तपेंद्र सिंह पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी डिंगरी सरजेट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी प्रभा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें सिविल अस्पताल सराहां में भर्ती करवाया गया है।

Table of Contents

    कार चला रहे कंवर बलवंत सिंह निवासी कोटला बरोग (मरयोग) को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज नाहन रैफर किया गया, लेकिन उन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि दुर्घटना के तुरंत बाद कई बार 108 एंबुलेंस सेवा पर फोन किया गया, लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहसीलदार पच्छाद प्रवीण कुमार चौहान ने बताया कि मृतक के परिजन को फौरी राहत के रूप में 25 हजार रुपए तथा घायल प्रभा देवी के उपचार के लिए पांच हजार रुपए की सहायता राशि जारी कर दी गई है।

    No Comments