HomeHealthमौसम बदलते ही बढ़े मरीज: पांवटा अस्पताल की ओपीडी में 40% तक उछाल

मौसम बदलते ही बढ़े मरीज: पांवटा अस्पताल की ओपीडी में 40% तक उछाल

बरसात और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है।
hp24newsPaonta Hospital OPD Sees 40% Rise Amid Monsoon

बरसात और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में पिछले एक सप्ताह के दौरान ओपीडी में मरीजों की संख्या में 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अस्पताल में सुबह से ही सर्दी-जुकाम, बुखार, वायरल संक्रमण और पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं।

Table of Contents

    डॉक्टरों के अनुसार मौसम परिवर्तन का सबसे अधिक प्रभाव बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। बच्चों में वायरल बुखार, उल्टी-दस्त और सांस संबंधी समस्याओं के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, जिससे अस्पताल में उपचार के लिए आने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

    सिविल अस्पताल की एसएमओ डॉ. सुधि गुप्ता ने बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही अस्पताल में आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया गया है ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

    डॉ. एवी राघव ने लोगों से साफ और सुरक्षित पानी पीने, बाहर का कटा-फटा भोजन खाने से बचने तथा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी। वहीं डॉ. पीयूष तिवारी ने अभिभावकों से बच्चों की स्वच्छता और खान-पान का विशेष ध्यान रखने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की।

    हालांकि अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ (पीडियाट्रिशियन) की कमी अब भी बनी हुई है। ऐसे में बड़ी संख्या में आने वाले बच्चों का उपचार सामान्य चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने सरकार से अस्पताल में जल्द बाल रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति करने की मांग की है, ताकि बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

    No Comments