Last updated: July 20th, 2026 at 06:50 am
Bloody Clash Between Trailer Drivers on Paonta Bypassपांवटा साहिब के बाइपास पर शनिवार देर रात हरियाणा के ट्राला चालकों के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया। ट्रालों की पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते डंडों और लात-घूसों से मारपीट में बदल गया। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार पांवटा अस्पताल में चल रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और अस्पताल से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि विवाद के कारणों की जांच की जा रही है तथा वायरल वीडियो को भी साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है। स्थानीय लोगों ने बाईपास पर पुलिस गश्त बढ़ाने और अवैध पार्किंग पर रोक लगाने की मांग की है।
Your Trust. Our Truth. Delivering unbiased journalism 24/7.
A leading global news network dedicated to providing breaking news, in-depth analysis, and investigative journalism from around the world.
Copyright 2026 HP 24 News. All rights reserved.
No Comments