Last updated: July 17th, 2026 at 05:43 am
Police Seize ₹2.28 Crore Assetsशिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान को और तेज करते हुए दो अलग-अलग एनडीपीएस मामलों में वित्तीय जांच के आधार पर करीब 2.28 करोड़ रुपये की अवैध चल एवं अचल संपत्ति जब्त की है। पहला मामला पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज एफआईआर संख्या 50/2024 से जुड़ा है। यह मामला 19 सितंबर, 2024 को एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। इस मामले में 17 आरोपियों के खिलाफ विस्तृत वित्तीय जांच की गई। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने नशे की तस्करी से कमाए गए पैसे से 16 वाहन, सोलन स्थित चोपड़ा अपार्टमेंट्स में दो फ्लैट और एक आवासीय भवन खरीदा था। इन संपत्तियों का कुल मूल्य करीब 2.05 करोड़ रुपए आंका गया। दूसरा मामला पुलिस थाना बालूगंज (वेस्ट) में दर्ज एफआईआर संख्या 69/2026 से संबंधित है।
गत 21 अप्रैल को तारा देवी रोड, एनएच-05 के पास पुलिस ने आरोपी ऋषभ कुमार के कब्जे से आठ ग्राम चिट्टा बरामद किया था। गत 25 अप्रैल को बादल उर्फ टिटला को भी गिरफ्तार किया गया। इस मामले में कुल दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। आरोपी ऋषभ कुमार ने नशे की तस्करी से अर्जित धन से शिमला के मौजा भरोई में एक भूमि प्लॉट और एक कार खरीदी थी। इन संपत्तियों की कुल कीमत 23.23 लाख रुपए है। पुलिस ने इन्हें भी कानून के तहत जब्त कर लिया। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने अपराध से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उन्हें भी जब्त किया जाएगा। नशे के अवैध कारोबार की आर्थिक जड़ों को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।
Your Trust. Our Truth. Delivering unbiased journalism 24/7.
A leading global news network dedicated to providing breaking news, in-depth analysis, and investigative journalism from around the world.
Copyright 2026 HP 24 News. All rights reserved.
No Comments