HomeCrimeपांवटा साहिब: घर-कार में आगजनी का मास्टरमाइंड निकला पड़ोसी, यमुनानगर के शूटर्स को दिए थे 5000

पांवटा साहिब: घर-कार में आगजनी का मास्टरमाइंड निकला पड़ोसी, यमुनानगर के शूटर्स को दिए थे 5000

पांवटा साहिब। पांवटा साहिब शहर के वार्ड नंबर-8 में एसडीएम कार्यालय के पास हुए सनसनीखेज आगजनी मामले में पांवटा पुलिस ने
hp24 newsNeighbor Mastermind Behind Paonta Arson

पांवटा साहिब। पांवटा साहिब शहर के वार्ड नंबर-8 में एसडीएम कार्यालय के पास हुए सनसनीखेज आगजनी मामले में पांवटा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मामले का मुख्य साजिशकर्ता पीड़ित का ही पड़ोसी निकला है। पुलिस ने साजिश रचने वाले अक्षत गर्ग पुत्र भूपेंद्र गर्ग, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर-8 मेन बाजार पांवटा साहिब को गिरफ्तार कर लिया है।

रंजिश के चलते रची साजिश, शूटरों को दिए 5000 एडवांस

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अक्षत और पीड़ित परिवार के बीच कई दिनों से रंजिश चल रही थी। यह रंजिश घर के बाहर कार खड़ी करने को लेकर हुई मामूली बहस से शुरू हुई थी। रंजिश का बदला लेने के लिए अक्षत ने यमुनानगर के बदमाशों को हायर किया। आरोप है कि उसने वारदात से पहले शूटरों को 5000 एडवांस दिए थे ताकि वे पीड़ित के घर और आंगन में खड़ी पजेरो कार में आग लगा सकें।

4 मई की रात ऐसे दी वारदात अंजाम

4 मई की रात करीब डेढ़ बजे दो बाइकों पर सवार होकर 5 नकाबपोश बदमाश एसडीएम ऑफिस के समीप पीड़ित रणजीत सिंह पुत्र मनमोहन सिंह के घर पहुंचे। बदमाशों ने मोटरसाइकिल का नंबर हटाया, मुंह पर नकाब लगाया और गेट के अंदर खड़ी पजेरो स्पोर्ट्स कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

No Comments