Last updated: July 4th, 2026 at 09:57 am
shimla-125-medal-winning-players-honoured-by-education-ministerशिमला। हिमाचल सरकार खेलों के विकास, खिलाडिय़ों को बेहतर प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर लगातार काम कर रही है। हिमाचल में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है और उन्हें निखारने के लिए सरकार हर दिशा में काम कर रही है। यह बात शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को पोर्टमोर स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में कही।
इस दौरान शिक्षा मंत्री ने 69वें स्कूल नेशनल गेम्स और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले 125 खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले 111 और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने वाले 14 खिलाडिय़ों को पुरस्कार और सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित खिलाडिय़ों में कबड्डी, हैंडबॉल, कुश्ती, कुराश सहित कई व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं के पदक विजेता शामिल रहे। शिक्षा मंत्री ने खिलाडिय़ों से खेल भावना बनाए रखते हुए भविष्य की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
Your Trust. Our Truth. Delivering unbiased journalism 24/7.
A leading global news network dedicated to providing breaking news, in-depth analysis, and investigative journalism from around the world.
Copyright 2026 HP 24 News. All rights reserved.
No Comments