Last updated: July 4th, 2026 at 07:59 am
a-months-supply-of-rations-distributed-to-50-needy-families-in-nahanनाहन। नाहन के ऐतिहासिक गुरुद्वारा दशमेश अस्थान साहिब में दशमेश रोटी बैंक द्वारा करीब 50 जरूरतमंद परिवारों को नि:शुल्क महीने भर का राशन वितरित किया गया। दशमेश रोटी बैंक का यह सामाजिक कार्य पिछले आठ सालों से निरंतर जारी है।
मीडिया से बात करते हुए दशमेश रोटी बैंक के संस्थापक सरबजीत सिंह ने बताया कि दशमेश सेवा सोसायटी द्वारा गुरु गोबिंद सिंह महाराज जी की कृपा से आठ साल पहले शुरू किए गए दशमेश रोटी बैंक के माध्यम से लगातार जरूरतमंद निर्धन लोगों को महीने भर का राशन वितरित करने का क्रम जारी है। उन्होंने बताया कि आज करीब 50 परिवारों को नि:शुल्क राशन जिसमें आटा, चावल, दाल, चीनी, नमक, रिफाइंड तेल आदि वितरित किया गया है।
Your Trust. Our Truth. Delivering unbiased journalism 24/7.
A leading global news network dedicated to providing breaking news, in-depth analysis, and investigative journalism from around the world.
Copyright 2026 HP 24 News. All rights reserved.
No Comments