HomeCrimeनाहन की जनता रही मुस्तैद: आधी रात को 12:30 बजे बिजली की तार चुराते दबोचा शातिर

नाहन की जनता रही मुस्तैद: आधी रात को 12:30 बजे बिजली की तार चुराते दबोचा शातिर

नाहन : सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिरों के हौसले बुलंद हैं,
hp 24 newsNahan Residents Catch Thief Stealing Electricity Wires at Midnight

नाहन : सिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले शातिरों के हौसले बुलंद हैं, लेकिन जनता की मुस्तैदी और पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर कानून का डंडा चलाया है। शहर के हॉस्पिटल राउंड क्षेत्र में बिजली विभाग के शटडाउन का फायदा उठाकर आधी रात को कीमती तारें चुराने वाले एक शातिर को दबोचने में सफलता मिली है। अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

Table of Contents

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला बीती रात करीब 12:30 बजे का है। आरोपी हॉस्पिटल राउंड के पास लगे बिजली के खंभों से कीमती तारें काट रहा था। इसी बीच वहां आस-पास रहने वाले स्थानीय लोगों की नजर उसकी इस संदिग्ध हरकत पर पड़ गई। लोगों ने तुरंत सूझबूझ और साहस दिखाते हुए आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा और इसकी सूचना गुन्नुघाट पुलिस चौकी को दी। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी को अपनी कस्टडी में ले लिया।

    पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान बॉबी सिंह, पुत्र हरभजन सिंह, निवासी गोविंदगढ़ मोहल्ला, नाहन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी का मुख्य इरादा इन सरकारी तारों को काटकर उनके भीतर से निकलने वाले कीमती तांबे (Copper) को निकालना था, ताकि उसे बाजार में बेचकर मोटी रकम कमाई जा सके। इसके लिए उसने बकायदा शटडाउन के समय और अंधेरे का फायदा उठाने की कोशिश की थी।

    मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) सिरमौर, निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि गुन्नुघाट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आज आरोपी बॉबी सिंह को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि क्या वह पहले भी इस तरह की चोरियों में शामिल रहा है और इस कृत्य में उसके साथ कोई और तो शामिल नहीं था

    No Comments