Last updated: August 22nd, 2026 at 08:04 am
19-Year-Old Missing Youth Found Deadहिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के समीप का है। मृतक की पहचान शुभम उर्फ हनी (19 वर्षीय) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुभम 19 अगस्त से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, पर सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद शुभम की माता ने 20 अगस्त को पुलिस थाना संगड़ाह में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं, अब शुक्रवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा। एसपी एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
Your Trust. Our Truth. Delivering unbiased journalism 24/7.
A leading global news network dedicated to providing breaking news, in-depth analysis, and investigative journalism from around the world.
Copyright 2026 HP 24 News. All rights reserved.
No Comments