Last updated: August 18th, 2026 at 06:09 am
Sirmaur Shocker: Man Killed in Brutal Throat-Slitting AttackSirmaur News: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में मंगलवार तड़के एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, घटना पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक की है। मृतक की पहचान भाव सिंह पुत्र सही राम, निवासी गांव आवत, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भाव सिंह किसी काम के सिलसिले में पांवटा साहिब आया था।
मंगलवार तड़के करीब ढाई से तीन बजे के बीच अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर भाव सिंह की गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कुछ समय बाद स्थानीय लोगों को घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने भी मौके का निरीक्षण किया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है।
इस सनसनीखेज वारदात के बाद विश्वकर्मा चौक और आसपास के क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझाने और आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
Your Trust. Our Truth. Delivering unbiased journalism 24/7.
A leading global news network dedicated to providing breaking news, in-depth analysis, and investigative journalism from around the world.
Copyright 2026 HP 24 News. All rights reserved.
No Comments