HomeBusinessमनोकामना पूर्ण होने पर मां ज्वाला को भेंट किया 13 ग्राम सोने का मांग टीका

मनोकामना पूर्ण होने पर मां ज्वाला को भेंट किया 13 ग्राम सोने का मांग टीका

ज्वालामुखी, 2 जून: विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में रविवार को श्रद्धा और आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को
hp24 news13g Gold Maang Tikka Offered at Jwala Temple

ज्वालामुखी, 2 जून: विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में रविवार को श्रद्धा और आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। पंजाब से पहुंचे एक श्रद्धालु परिवार ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मां ज्वाला के चरणों में 13 ग्राम सोने का मांग टीका भेंट किया।

Table of Contents

    श्रद्धालु परिवार ने बताया कि उन्होंने मां ज्वाला से एक विशेष इच्छा मांगी थी और मनोकामना पूरी होने पर सोने का मांग टीका चढ़ाने का संकल्प लिया था। इच्छा पूर्ण होने के बाद परिवार पूरे श्रद्धाभाव के साथ ज्वालामुखी मंदिर पहुंचा और अपना संकल्प पूरा किया।

    मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान करवाए गए। पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सोने के मांग टीके को माता रानी को समर्पित करवाया।

    इस अवसर पर मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालु परिवार को मां ज्वाला की पावन चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी से परिवार की सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि की प्रार्थना की।

    No Comments