HRTC Electric Bus Stopped in Chandigarh, CTU Denies Entryचंडीगढ़ में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की नई इलेक्ट्रिक बस को लेकर विवाद सामने आया है। शिमला-चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली HRTC की नई हरे रंग की इलेक्ट्रिक बस शुक्रवार को चंडीगढ़ बस अड्डे पहुंची, लेकिन चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) ने बस के संचालन पर आपत्ति जताते हुए उसे बस स्टैंड में प्रवेश नहीं करने दिया।
CTU की इस कार्रवाई के बाद HRTC के चालक और परिचालकों ने मौके पर विरोध जताया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


जानकारी के अनुसार, HRTC ने शिमला-चंडीगढ़ रूट पर पहले संचालित डीजल बस की जगह नई इलेक्ट्रिक बस भेजी थी। निगम का कहना है कि यह कोई नया रूट नहीं था, बल्कि पहले से चल रहे रूट पर बस को बदला गया था। HRTC के मुताबिक बस के पास रूट परमिट समेत सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद थे।
वहीं, CTU की आपत्ति को लेकर बताया जा रहा है कि नई और आधुनिक इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से उसकी पुरानी बसों में यात्रियों की संख्या प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

यह पहला मामला नहीं है जब चंडीगढ़ में HRTC की नई बसों को लेकर CTU की ओर से आपत्ति जताई गई हो। इससे पहले HRTC की नई वोल्वो बसों को भी चंडीगढ़ बस अड्डे में प्रवेश से रोकने का मामला सामने आ चुका है।
नई इलेक्ट्रिक बस को रोकने के बाद अब HRTC और CTU के बीच विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है।
Your Trust. Our Truth. Delivering unbiased journalism 24/7.
A leading global news network dedicated to providing breaking news, in-depth analysis, and investigative journalism from around the world.
Copyright 2026 HP 24 News. All rights reserved.
No Comments