Last updated: June 22nd, 2026 at 10:13 am
neet-re-exam-574-candidates-appeared-64-remained-absent/नीट परीक्षा के जिला सिरमौर में सिटी कॉ-ऑर्डिनेटर डा. जेपी बलोदी ने बताया कि नीट री-एग्जाम के लिए जिला सिरमौर में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला नाहन और शमशेर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा का आयोजन हुआ, जिसमें कुल 638 परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। इसमें से 574 परीक्षार्थियों ने नीट की परीक्षा तीनों केंद्रों में दी। वहीं 64 परीक्षार्थी इस दौरान अनुपस्थित रहे। नीट परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों को प्रात: साढ़े 11 बजे से प्रवेश को कड़ी सुरक्षा के बीच प्रवेश दिया गया। वहीं लगभग एक बजे तक अधिकतर अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा केंद्र में दाखिल हो चुके थे। उन्होंने बताया कि नीट की परीक्षा जिला में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
Your Trust. Our Truth. Delivering unbiased journalism 24/7.
A leading global news network dedicated to providing breaking news, in-depth analysis, and investigative journalism from around the world.
Copyright 2026 HP 24 News. All rights reserved.
No Comments