Last updated: July 21st, 2026 at 06:52 am
IGMC Doctors' Summer Leave Begins July 22इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज आईजीएमसी और अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान चमियाणा ने टीचिंग स्टाफ और सीनियर रेजिडेंट्स के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश का शेड्यूल जारी कर दिया है। आईजीएमसी और चमियाणा में ग्रीष्मकालीन अवकाश कल से यानी 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। नियमित, प्रतिनियुक्ति और डेजिग्नेटेड फैकल्टी पदों पर कार्यरत वे शिक्षक एवं सीनियर रेजिडेंट, जिन्होंने अवकाश शुरू होने से पहले कम से कम छह माह की सेवा पूरी कर ली है, उन्हें दो चरणों में अवकाश दिया जाएगा। पहला चरण 22 जुलाई से 28 जुलाई, दूसरा चरण 30 जुलाई से 5 अगस्त तक रहेगा। 29 जुलाई को दोनों बैचों के बीच कार्यभार का कॉमन डे घोषित किया गया है।
आईजीएमसी ने सभी विभागों एनाटॉमी, एनेस्थीसिया, मेडिसिन, सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल रोग, रेडियोलॉजी, रेडियोथेरेपी, कम्युनिटी मेडिसिन, माइक्रोबायोलॉजी, पैथोलॉजी, फिजियोलॉजी, मनोरोग, त्वचा रोग, ईएनटी, नेत्र रोग, फॉरेंसिक मेडिसिन, बायोकेमिस्ट्री, ब्लड ट्रांसफ्यूजन, पल्मोनरी मेडिसिन, इमरजेंसी मेडिसिन तथा हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन सहित सभी विभागों के शिक्षकों और सीनियर रेजिडेंट्स का विस्तृत अवकाश रोस्टर भी जारी किया है। चमियाणा अस्पताल प्रबंधन ने विभिन्न विभागों कार्डियोलॉजी, कार्डियक एनेस्थीसिया, सीटीवीएस, एंडोक्राइनोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, पीडियाट्रिक सर्जरी, यूरोलॉजी, रेडियो डायग्नोसिस, माइक्रोबायोलॉजी, एनेस्थीसिया, पैथोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के शिक्षकों एवं वरिष्ठ रेजिडेंट्स की प्रथम और द्वितीय चरण की अवकाश सूची भी जारी कर दी है।
Your Trust. Our Truth. Delivering unbiased journalism 24/7.
A leading global news network dedicated to providing breaking news, in-depth analysis, and investigative journalism from around the world.
Copyright 2026 HP 24 News. All rights reserved.
No Comments