Last updated: June 23rd, 2026 at 05:06 am
himachal-weather-yellow-alert-for-rain-and-thunderstorms-in-himachal-on-the-28th-warning-issued-for-four-districts/himachal-weather-yellow-alert-for-rain-and-thunderstorms-in-himachal-on-the-28th-warning-issued-for-four-districts/हिमाचल प्रदेश में प्री मानसून की वर्षा ने चलते पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 जून तक राज्य के कई जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 27 और 28 जून को भी पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विभाग ने 23 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। 24 जून को यह चेतावनी चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर तक विस्तारित रहेगी।
25 और 26 जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश में अभी मानसून की आधिकारिक एंट्री नहीं हुई है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ और मैदानी इलाकों से गुजर रही मौसमी ट्रफ के प्रभाव से प्रदेश में अगले कई दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी रहने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, झारखंड और बिहार के और हिस्सों में आगे बढ़ चुका है।
तापमान में गिरावट
ऊना-हमीरपुर 35.4, बिलासपुर 34, कांगड़ा 33 बरठीं 31.8, धर्मशाला 31, नाहन 30.8, मंडी 30.3 , सोलन 29.5, सुंदरनगर 29.1, भुंतर 27.8, चंबा 27.5, जुब्बड़हट्टी 26.8, बजौरा 26.6, मनाली 26 , मशोबरा 23.6, रिकांगपिओ 23.5, शिमला 22.8 , तबो 20.2 व कुफरी 18.6 डिग्री सेल्सियस
Your Trust. Our Truth. Delivering unbiased journalism 24/7.
A leading global news network dedicated to providing breaking news, in-depth analysis, and investigative journalism from around the world.
Copyright 2026 HP 24 News. All rights reserved.
No Comments