hp24 newssaini-talent-felicitation-ceremony-to-be-held-in-paonta-tomorrow/
HomeEducationपांवटा में कल होगा सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह

पांवटा में कल होगा सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह

सैनी सेवा समाज पांवटा साहिब ने शिक्षा, अनुशासन और सेवा भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 26 जून को

सैनी सेवा समाज पांवटा साहिब ने शिक्षा, अनुशासन और सेवा भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 26 जून को सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने की घोषणा की है। सैनी सेवा समाज के अध्यक्ष गुरदीप सिंह सैनी ने में बताया कि समाज की नई मंडल स्तरीय इकाई का यह पहला बड़ा आयोजन होगा, जिसका उद्देश्य प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना भी है।

Table of Contents

    उन्होंने बताया कि समारोह में 10वीं और 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सैनी समाज के विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा देश सेवा में योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों और सरकारी एवं गैर-सरकारी क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाज के सदस्यों को भी सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा मेहनत और लगन के बल पर आगे बढऩे वाले लोगों को सार्वजनिक मंच पर सम्मानित किया जाए, ताकि युवाओं को प्रेरणा मिल सके।

    पड़ोसी राज्यों से भी पहुंचेगे समाज के प्रतिनिधि
    समारोह में हरियाणा और उत्तराखंड से सैनी समाज के गणमान्य लोग विशेष रूप से भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि पड़ोसी राज्यों से समाज बंधुओं की भागीदारी से आपसी सहयोग, भाईचारे और सामाजिक एकता को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।
    जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा का उठाएगा जिम्मा
    समारोह के साथ सैनी सेवा समाज ने सामाजिक सेवा का भी संकल्प लिया है। समाज द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा में सहयोग, विधवा महिलाओं एवं एकल माताओं की सहायता तथा जरूरतमंद विद्यार्थियों का शैक्षणिक खर्च वहन करने की योजना बनाई गई है। गुरदीप सिंह गैरी ने कहा कि शिक्षा समाज को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी प्रतिभाशाली छात्र शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए समाज हरसंभव प्रयास करेगा। साथ ही समाज के सक्षम और जागरूक लोगों से भी इस पुनीत कार्य में सहयोग देने की अपील की गई।

    No Comments

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

    TOP NEWS

    Latest

    More
    More
    Copyright 2026 Site. All rights reserved powered by site.com