Last updated: July 14th, 2026 at 08:15 am
Moving Car Hit by Falling Treeनेरवा के वार्ड नंबर सात में मंगलवार सुबह उस वक्त हडक़ंप मच गया, जब पहाड़ी से एक भारी-भरकम चीड़ का सूखा पेड़ सीधे व्यस्त मुख्य मार्ग पर आ गिरा, जिससे वहां से गुजर रही एक मारुति ऑल्टो और सडक़ किनारे खड़ी टाटा इंडिगो कार चकनाचूर हो गई। हादसे के वक्त ऑल्टो कार में बिलासपुर के श्रीनयनादेवी निवासी हुकम चंद अपने भतीजे रमन कुमार को नौकरी की ज्वाइनिंग दिलाने ले जा रहे थे कि अचानक यह आफत उनकी गाड़ी पर आ गिरी, जिससे रमन की बाजू व हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।
गनीमत यह रही कि हादसे के समय लोग अफरा-तफरी में इधर उधर भाग गए और एक बड़ी मानवीय त्रासदी टल गई, क्योंकि रोजाना इसी मार्ग से सैकड़ों स्कूली बच्चे गुजरते हैं। फिलहाल घायल का अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवा दिया गया है। स्थानीय पार्षद बबिता तंगड़ाईक ने आबादी के ऊपर मंडरा रहे ऐसे अन्य खतरनाक पेड़ों को वन विभाग के सहयोग से जल्द हटाने का आश्वासन दिया है।
Your Trust. Our Truth. Delivering unbiased journalism 24/7.
A leading global news network dedicated to providing breaking news, in-depth analysis, and investigative journalism from around the world.
Copyright 2026 HP 24 News. All rights reserved.
No Comments