HomeHimachal PradeshHamirpurबारिश से बंद 238 सडक़ें बहाल, पीडब्ल्यूडी कर्मियों ने संभाला मोर्चा, शेष मार्ग भी जल्द खुलेंगे

बारिश से बंद 238 सडक़ें बहाल, पीडब्ल्यूडी कर्मियों ने संभाला मोर्चा, शेष मार्ग भी जल्द खुलेंगे

मानसून की बारिशें प्रदेश के ग्रामीण सडक़ नेटवर्क पर भारी पड़ रही है। बारिश के कारण रविवार को राज्य भर
hp 24 news239 Himachal Roads Reopened

मानसून की बारिशें प्रदेश के ग्रामीण सडक़ नेटवर्क पर भारी पड़ रही है। बारिश के कारण रविवार को राज्य भर में 299 सडकें बंद पड़ गई थी और इनमें सबसे अधिक 276 ग्रामीण सडक़ें शामिल रही। लोक निर्माण विभाग ने रविवार शाम तक 239 सडक़ों को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। विभाग ने मानसून सीजन के दौरान सडक़ों की बहाली को 24 घंटों के भीतर करने को लेकर रणनीति तैयार की है। इस कड़ी में प्रदेश की मुख्य सडक़ों समेत एनएच के अलावा ग्रामीण सडक़ों पर विभाग का पूरी तरह से फोकस है। रोजाना सुबह और शाम के वक्त प्रदेश भर से सडक़ों के बंद होने और इनकी बहाली को लेकर पूरी जानकारी प्रदेश मुख्यालय को मिल रही है।

Table of Contents

    रविवार शाम तक की रिपोर्ट के तहत राज्य में बारिश के कारण कुल 299 सडक़ें बंद पड़ गई थी। इनमें से 239 को लोक निर्माण विभाग ने खोल कर वाहनों की आवाजाही भी शुरू करवा दी है। रिपोर्ट के अनुसार अब राज्य में कुल 60 सडक़ें बंद पड़ी हुई है। सोमवार तक 36 सडक़ों को खोलने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि शेष 24 को उससे अगले दिन तक बहाल कर दिया जाएगा। शिमला जोन के तहत आने वाले 242 विलेज रोड शामिल रहे, जबकि मंडी जोन के 29 और कांगड़ा जोन के पांच रोड प्रभावित हुए। विभाग ने सडक़ों की बहाली के लिए 426 मशीनरी को उपयोग में लाया है। इनमें सबसे अधिक शिमला में 268 , मंडी में 76, कांगड़ा 35 और हमीरपुर जोन में अलग-अलग प्रकार की 23 मशीनें शामिल है।

    No Comments