HomeCrimeHRTC बस से 30 हजार की बैटरियां चोरी, सीसीटीवी और तकनीकी जांच से आरोपी अरेस्ट

HRTC बस से 30 हजार की बैटरियां चोरी, सीसीटीवी और तकनीकी जांच से आरोपी अरेस्ट

सोलन जिला के कसौली क्षेत्र में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस से दो बैटरियां चोरी करने के मामले का पुलिस
hp24 news30K HRTC Battery Theft Cracked

सोलन जिला के कसौली क्षेत्र में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस से दो बैटरियां चोरी करने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी जब्त कर ली है। आरोपी को शनिवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Table of Contents

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एचआरटीसी नालागढ़ में कार्यरत चालक प्रदीप सिंह ने पुलिस थाना कसौली में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह 8 जुलाई को बस लेकर नालागढ़ से गुनाई पहुंचे थे और बस को गुनाई बस स्टैंड पर खड़ा कर दिया। अगले दिन 9 जुलाई की सुबह जब वह बस के पास पहुंचे तो देखा कि रात को अज्ञात व्यक्ति बस की दोनों बैटरियां चोरी कर ले गया है। चोरी हुई बैटरियों की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस थाना कसौली में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही अन्य तकनीकी साक्ष्यों का भी गहन विश्लेषण किया गया।

    तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपी संतोष कुमार (35) निवासी जिला नालंदा, बिहार, हाल निवासी भैरों की सेर, टीपरा, तहसील कालका, जिला पंचकूला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर जब्त कर ली है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी परवाणू की एक निजी कंपनी में कार्यरत है और उसकी ड्यूटी अकसर रात के समय रहती थी। इसी दौरान उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही पुलिस थाना परवाणू में चोरी के दो मामले दर्ज हैं। इसके अलावा उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड का भी संबंधित राज्यों की पुलिस से सत्यापन कराया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक सोलन तिरुमला राजू एसडी वर्मा ने बताया कि मामले में अभी जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहा है या नहीं।

    No Comments