HomeCrimeपेट्रोल-टायर चोरी की वारदातों ने बढ़ाई टेंशन

पेट्रोल-टायर चोरी की वारदातों ने बढ़ाई टेंशन

नाहन शहर की गलियों व सडक़ों पर अपने वाहनों को पार्क करने वाले लोगों को सचेत होने की आवश्यकता है।
hp24 newsincidents-of-petrol-and-tyre-theft-have-raised-concerns

नाहन शहर की गलियों व सडक़ों पर अपने वाहनों को पार्क करने वाले लोगों को सचेत होने की आवश्यकता है। नाहन शहर व आसपास की सडक़ों पर पार्क किए गए वाहनों पर अब चोरों की नजरें टिकी हुई हैं। पिछले कुछ दिनों से शहर की सडक़ों व गलियों में पार्क की गई गाडिय़ों में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं। इन वाहनों से पेट्रोल चोरी के अलावा म्यूजिक सिस्टम व अब टायर चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आए दिन सडक़ पर खड़े वाहनों से टायर चोरी करने के मामलों में इजाफा हो रहा है। सडक़ों व गलियों में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर टायर चोर गिरोह की लगातार बढ़ती वारदातों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शहर में कुछ ही दिनों के भीतर टायर चोरी की एक के बाद एक घटनाएं सामने आने से लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से गिरोह का जल्द पर्दाफाश करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। ताजा मामला नाहन-दोसडक़ा-जुड्डा का जोहड़ मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग-07 के किनारे जंगल क्षेत्र का है। यहां चंडीगढ़ पंजीकरण नंबर की एक कार पिछले कई दिनों से लावारिस हालत में खड़ी थी।

Table of Contents

    चोरों ने कार के चारों टायर रिम सहित निकाल लिए। इतना ही नहीं वाहन का पिछला शीशा भी तोड़ दिया, जिससे कार को काफी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि इससे दो दिन पहले दिल्ली पंजीकरण संख्या की एक अन्य कार के भी नाहन में टायर चोरी कर लिए गए थे। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने वाहन मालिकों की चिंता बढ़ा दी है और लोग अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर आशंकित हैं। रविवार को सिरमौर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वाहन का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के क्षेत्र में भी जांच कर रही है तथा चोरी की वारदातों के बीच किसी संभावित संबंध की पड़ताल की जा रही है। उधर एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि टायर चोरी की घटनाओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर काम कर रही है और जल्द ही आरोपियों का पता लगातार पूरे गिरोह का खुलासा किया जाएगा।

    No Comments