HomeCrimeSirmaur News: ददाहू में जुए के अड्डे पर पुलिस की रेड, 10 गिरफ्तार; ₹1.41 लाख नकद बरामद

Sirmaur News: ददाहू में जुए के अड्डे पर पुलिस की रेड, 10 गिरफ्तार; ₹1.41 लाख नकद बरामद

सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के ददाहू बाजार में नाहन पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने जुए के
hp24newsSirmaur: Gambling Den Busted in Dadahu, 10 Arrested; ₹1.41 Lakh Cash Seized!

सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के ददाहू बाजार में नाहन पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने जुए के अड्डे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक मकान में छापेमारी कर कथित तौर पर ताश के पत्तों पर पैसे दांव पर लगाते हुए 10 लोगों को पकड़ा। मौके से 1,41,500 रुपये की नकदी और ताश की गड्डियां बरामद की गईं।

Table of Contents

    पुलिस के अनुसार, SIU की टीम जमटा, ददाहू, श्री रेणुका जी और संगड़ाह क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि ददाहू बाजार में यूको बैंक के पास स्थित एक मकान में जुआ खिलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मकान की निचली मंजिल पर बने कमरे में दबिश दी, जहां कुछ लोग ताश के पत्तों पर पैसों का दांव लगाते मिले।

    तलाशी के दौरान पुलिस ने 1,41,500 रुपये नकद, खेल में इस्तेमाल किए जा रहे 52 ताश के पत्ते और तीन नई बंद ताश की गड्डियां जब्त कीं। गिरफ्तार किए गए सभी 10 व्यक्ति सिरमौर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

    पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा, मकान में कथित तौर पर जुए का अड्डा चलाने के लिए जगह उपलब्ध करवाने के आरोप में मकान मालिक अमित सभरवाल के खिलाफ भी सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

    संगड़ाह के डीएसपी मंगतराम ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

    No Comments