HomeCrimeचंडीगढ़ में किराए के कमरे में मिला सिरमौर का 23 वर्षीय युवक मृत

चंडीगढ़ में किराए के कमरे में मिला सिरमौर का 23 वर्षीय युवक मृत

शिलाई के कुहुंट गांव का रहने वाला था युवक, होटल में करता था काम; मौत के कारणों की जांच जारी
hp24news23-Year-Old Himachal Youth Found Dead in Chandigarh

शिलाई के कुहुंट गांव का रहने वाला था युवक, होटल में करता था काम; मौत के कारणों की जांच जारी

Table of Contents

    सिरमौर। शिलाई तहसील के कुहुंट गांव निवासी 23 वर्षीय युवक ऋतिक चौहान चंडीगढ़ में अपने किराए के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया। ऋतिक चंडीगढ़ में होटल लाइन में काम करता था और वहीं रह रहा था।

    जानकारी के अनुसार, युवक नशे की लत से जूझ रहा था। कमरे में मृत पाए जाने की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। शव का चंडीगढ़ में पोस्टमार्टम करवाया गया है।

    फिलहाल युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होने की उम्मीद है। घटना की खबर से कुहुंट गांव और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

    No Comments