Last updated: September 11th, 2026 at 07:07 am
North India’s First Elevated Rotaryमंडी में दो छोरों से आते फोरलेन के संगम स्थल बिंद्रावणी में उतर भारत का पहला एलिवेटेड रोटरी (गोलाकार चौराहा) बनाया जा रहा है। यह जंक्शन इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इस पर बिना किसी लाल बत्ती के यातायात सुचारू रूप से चलता रहेगा और किसी भी वाहन को ब्रेक लगाने तथा रुकने की जरूरत ही नहीं होगी। एनएचएआई द्वारा 15 करोड़ खर्च कर इस एलिवेटेड रोटरी का निर्माण करवाया जा रहा है। एनएचएआई का दावा है कि मार्च, 2027 में यह जंक्शन फंक्शनल हो जाएगा। इस जंक्शन को चंडीगढ़ मनाली और पठानकोट मंडी फोरलेन के संगम स्थल बिंद्रावणी में ट्रैफिक फ्री फ्लोइंग चलाने के लिए बनाया जा रहा है। यह जंक्शन चंडीगढ़-मनाली और पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे को जोडऩे वाला है।
इसमें सबसे खास बात यह है कि यहां ट्रैफिक लाइट नहीं होगी। एनएचएआई के अनुसार इस पर लगभग 15 करोड़ व्यय किए जा रहे हैं। साल 2025 के अप्रैल माह में इसका निर्माण शुरू हुआ है और अभी तक 50 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है। इस रोटरी को मार्च, 2027 तक पूरा किया जाना है। यह रोटरी पठानकोट मंडी नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट का हिस्सा है। दोनों हाईवे की ऊंचाई में बड़ा अंतर होने के कारण सामान्य जंक्शन संभव नहीं था, इसलिए ओवरहेड एलिवेटेड रोटरी का अनोखा डिजाइन अपनाया गया है।
जंक्शन पर ऐसे चलेगा ट्रैफिक
यहां दो फोरलेन का यातायात रेगुलेट करने के लिए कुल चार मुख्य रैंप बनाए जा रहे हैं। एक अतिरिक्त रैंप मंडी शहर प्रवेश के लिए बनाया जा रहा है। यहां रैंप और स्लिप रोड अलग-अलग दिशाओं का यातायात अलग अलग मार्ग देंगे। यहां वाहन बिना रुके अपनी मंजिल की ओर बढ़ सकेंगे। मंडी से पद्धर तक 1500 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
जाम से पार पाने के लिए इंतजाम
एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी बताते हैं कि इसका मुख्य उद्देश्य फ्री फ्लो ट्रैफिक सुनिश्चित करना है। फोरलेन पर जाम खत्म करना और ट्रैफिक लाइट पर निर्भरता कम करना है। यह उत्तर भारत में अपनी तरह का पहला ऐसा जंक्शन है। मंडी शहर से गुजरने वाले पर्यटक और स्थानीय वाहनों को अब घंटों जाम में नहीं फंसना पड़ेगा।
Your Trust. Our Truth. Delivering unbiased journalism 24/7.
A leading global news network dedicated to providing breaking news, in-depth analysis, and investigative journalism from around the world.
Copyright 2026 HP 24 News. All rights reserved.
No Comments