Last updated: July 2nd, 2026 at 05:00 am
rotary-club-paonta-won-21-awardsरोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 की भव्य अवार्ड सेरेमनी महोत्सव का आयोजन रुडक़ी के कैलाश रिजॉर्ट में किया गया, जहां रोटरी क्लब पांवटा साहिब ने कुल 21 प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतकर एक शानदार उपलब्धि हासिल की। इस सेरेमनी में रोटेरियन प्रेजिडेंट अंशुल गोयल को आउटस्टैंडिंग प्रेजिडेंट ऑफ द डिस्ट्रिक्ट अवार्ड 2025-26 से सम्मानित किया गया। साथ ही क्लब को बेस्ट पब्लिक इमेज प्रोजेक्ट के लिए जोनल अवार्ड और बेस्ट क्लब ऑफ द जोन का पुरस्कार भी मिला। इनके अलावा मैक्सिमम पर कैपिटाटी आरएफ कंट्रीब्यूटर क्लब का सम्मान और रोटेरियन एनपीएस नांग को मैक्सिमम टीआरएफ कंट्रीब्यूशन का अवार्ड दिया गया।
बेस्ट आउटरीच प्रोजेक्ट जोन 22 के तहत प्रोटीन पाउडर डिस्ट्रीब्यूशन के लिए भी क्लब को नवाजा गया जोकि मैनकाइंड गु्रप द्वारा स्पांसर्ड था। व्यक्तिगत पुरस्कारों में रोटेरियन प्रशांत आर्या, रोटेरियन राहुल गर्ग और रोटेरियन अभिनव बंसल को मोस्ट एक्टिव रोटेरियन का अवार्ड मिला। रोटेरियन शांतिस्वरूप गुप्ता को आउटस्टैंडिंग सेक्रेटरी ऑफ द जोन और रोटेरियन राखी डांग को बेस्ट फीमेल रोटेरियन ऑफ द जोन का खिताब मिला। इस सेरेमनी में रोटरी क्लब पांवटा साहिब की तरफ से रोटरी प्रेजिडेंट अंशुल गोयल, रोटरी असिस्टेंट गवर्नर राकेश रहल, रोटेरियन रक्षित अग्रवाल, रोटेरियन पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अरुण शर्मा, रोटेरियन यशपाल धीमान, रोटेरियन डा. सबलोक, रोटेरियन राहुल गर्ग, रोटेरियन प्रशांत आर्या और रोटेरियन डा. नीना सबलोक आदि मौजूद रहे।
Your Trust. Our Truth. Delivering unbiased journalism 24/7.
A leading global news network dedicated to providing breaking news, in-depth analysis, and investigative journalism from around the world.
Copyright 2026 HP 24 News. All rights reserved.
No Comments