Last updated: July 17th, 2026 at 06:20 am
Leopard Terror on Nahan–Sarahan Roadसिरमौर जिला के मुख्यालय नाहन को जोडऩे वाले मार्ग नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर दोसडक़ा के समीप तेंदुवे की चहल क़दमी से राहगीरों और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है । जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात उस समय वाहन चालकों में दहशत फैल गई जब एक तेंदुआ अचानक सडक़ किनारे बने पैराफिट पर बेखौफ टहलता नजर आया। करीब 25 सेकंड तक तेंदुए की गतिविधियां एक वाहन चालक ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लीं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेंदुआ जंगल की ओर से निकलकर हाईवे किनारे बने पैराफिट पर आराम से चलता हुआ नजर आया। इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन की हेडलाइट की रोशनी उस पर पड़ी। कुछ क्षण रुकने के बाद तेंदुए ने सडक़ पार की और दूसरी ओर स्थित जंगल में चला गया। इस घटना के बाद नाहन सोलन सराहा मार्ग पर सफर करने वाले लोगों को भी अलर्ट रहने की आवश्यकता है ।
Your Trust. Our Truth. Delivering unbiased journalism 24/7.
A leading global news network dedicated to providing breaking news, in-depth analysis, and investigative journalism from around the world.
Copyright 2026 HP 24 News. All rights reserved.
No Comments