HomeHimachal Pradeshहोला मोहल्ला मेले को राज्य स्तरीय दर्जा देने की मांग ने पकड़ा जोर

होला मोहल्ला मेले को राज्य स्तरीय दर्जा देने की मांग ने पकड़ा जोर

पांवटा साहिब की संगत और गुरु घर के प्रेमियों ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से वार्षिक होला मोहल्ला मेले को
hp 24 newsdemand-to-grant-state-level-status-to-the-hola-mohalla-fair-gains-momentum/

पांवटा साहिब की संगत और गुरु घर के प्रेमियों ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान से वार्षिक होला मोहल्ला मेले को राज्य स्तरीय दर्जा प्रदान करने की प्रार्थना की है। मांग में कहा गया है कि पांवटा साहिब में मार्च में मनाया जाने वाला होला मोहल्ला मेला श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज द्वारा खालसा पंथ की स्थापना दिवस पर आयोजित किया जाता है। इस मेले में देश-विदेश से संगत भाग लेती है।

Table of Contents

    पांवटा साहिब का महत्त्व इस कारण विशेष है कि सिक्खों के दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज ने अपने जीवन के लगभग साढ़े चार वर्ष यहां बिताए। उनके ज्येष्ठ पुत्र बाबा अजीत सिंह का जन्म भी इसी स्थल पर हुआ। इसके साथ ही गुरु गोबिंद सिंह महाराज ने अधर्म के विरुद्ध अपना पहला युद्ध पांवटा साहिब में लड़ा और विजय प्राप्त की। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए यहां आते हैं। सिरमौर के मेलों में यह सबसे महत्त्वपूर्ण, धार्मिक और ऐतिहासिक मेला माना जाता है। संगत ने उद्योग मंत्री से अपील की है कि मेले को राज्य स्तरीय दर्जा देकर इसके महत्त्व को मान्यता दी जाए।

    3 Comments

    1. Monday, August 3 is a bank holiday in Ireland. Both sides in the dispute have delivered ultimata: Thomas Cook management demands that all staff return to work on Tuesday morning as usual or else the offer of five weeks’ pay will be reduced to the statutory two week’s pay

      • Ireland’s Socialist Party and Dublin MEP Joe Higgins have declared their support for the Thomas Cook occupiers, with a press release on Higgins’ official webpage saying