HomeHimachal Pradeshसिरमौर के विकास कार्यों को साढ़े आठ करोड़ की मंजूरी

सिरमौर के विकास कार्यों को साढ़े आठ करोड़ की मंजूरी

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सिरमौर में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की शासी परिषद
hp24 newsapproval-of-₹8-5-crore-for-development-works-in-sirmaur

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सिरमौर में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की शासी परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले की विकास आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए करीब 8.5 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में विधायक विनय कुमार, सुखराम चौधरी, अजय सोलंकी, उपायुक्त एवं डीएमएफटी अध्यक्षा प्रियंका वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। स्वीकृत परियोजनाओं में सडक़ों का निर्माण एवं सुधार, पेयजल योजनाओं का सुदृढ़ीकरण, विद्यालय भवनों की मरम्मत, स्वास्थ्य संस्थानों का उन्नयन तथा अन्य जनहित के कार्य शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि डीएमएफटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार 70 प्रतिशत राशि उच्च प्राथमिकता वाले खनन प्रभावित क्षेत्रों पर खर्च की जाएगी।

Table of Contents

    बैठक में डॉ. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज, नाहन के लिए पोर्टेबल एक्स-रे मशीन और पुराने जनरेटर के स्थान पर नया जनरेटर खरीदने को भी मंजूरी दी गई। इससे गंभीर मरीजों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पांवटा साहिब और कालाअंब औद्योगिक क्षेत्रों में सीसीटीवी निगरानी प्रणाली स्थापित करने हेतु 50 लाख रुपए स्वीकृत किए गए। वहीं, जल शक्ति विभाग की मशीनरी और उपकरणों की सुरक्षा के लिए संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी लगाने को 10 लाख रुपए की मंजूरी दी गई। उद्योग मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व में स्वीकृत लंबित कार्यों और नई योजनाओं की सभी औपचारिकताएं 15 से 20 दिनों के भीतर पूरी कर विकास कार्य शुरू किए जाएं( बैठक का संचालन सदस्य सचिव एवं जिला माइनिंग अधिकारी सरित चंद्र ने किया।

    No Comments