Last updated: July 14th, 2026 at 08:27 am
Paonta Bar Elects New Office Bearersबार एसोसिएशन पांवटा साहिब के चुनाव संपन्न होने के बाद नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में हुई चुनाव प्रक्रिया के बाद सोमवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की विधिवत घोषणा की गई। नई कार्यकारिणी में अधिवक्ताओं ने भारी मतों से सतपाल डारिया को अध्यक्ष, अजय धीमान को महासचिव तथा सुशांत शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना है। चुनाव परिणामों की घोषणा होते ही बार हॉल में खुशी की लहर दौड़ गई। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं और नारेबाजी के साथ स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सतपाल डारिया ने सभी अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि बार के हितों की रक्षा करना और अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर न्यायिक व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और सुलभ बनाने के प्रयास किए जाएंगे। महासचिव अजय धीमान ने कहा कि नई टीम अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए काम करेगी।
अधिवक्ताओं की सुरक्षा, बार रूम की सुविधाओं और कानूनी सहायता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाया जाएगा। कोषाध्यक्ष सुशांत शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के मान-सम्मान को बढ़ाने के साथ-साथ आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा एकजुटता से कार्य करने का संकल्प लिया।
Your Trust. Our Truth. Delivering unbiased journalism 24/7.
A leading global news network dedicated to providing breaking news, in-depth analysis, and investigative journalism from around the world.
Copyright 2026 HP 24 News. All rights reserved.
No Comments