Last updated: July 9th, 2026 at 05:35 am
water-will-be-supplied-on-alternate-days-for-ten-daysनाहन शहर में पेयजल व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए जल शक्ति विभाग नौ से 20 जुलाई तक गिरि पेयजल योजना की पाइपलाइन का मरम्मत कार्य करेगा। इस दौरान शहर में दस दिनों तक एक दिन छोडक़र जलापूर्ति की जाएगी। अधीक्षण अभियंता राजीव महाजन ने बताया कि रामा और धौण क्षेत्र के भूस्खलन प्रभावित हिस्से में दस से 12 पाइप बदलकर नई लाइन से जोड़े जाएंगे, ताकि बरसात के दौरान पाइपलाइन बार-बार क्षतिग्रस्त होने की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
मरम्मत अवधि में शहर को खैरी और नेहरस्वार पेयजल योजनाओं के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग ने जलापूर्ति का शेड्यूल तैयार कर लिया है और लोगों से पानी का संयमित उपयोग करने तथा अनावश्यक बर्बादी से बचने की अपील की है। निर्माण कार्य भी अस्थायी रूप से रोकने का आग्रह किया गया है। विभाग के अनुसार वर्तमान में नाहन शहर को गिरि योजना से 35-36 लाख लीटर, खैरी से 12 लाख लीटर तथा नेहरस्वार योजना से 12-14 लाख लीटर प्रतिदिन पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। विभाग का दावा है कि मरम्मत कार्य निर्धारित समय में पूरा कर भविष्य में मानसून के दौरान जलापूर्ति बाधित होने की समस्या को काफी हद तक समाप्त किया जाएगा।
नाहन शहर में गिरि, खैरी और नेहरस्वार पेयजल योजना से आपूर्ति
नाहन। नाहन शहर को वर्तमान में गिरि पेयजल योजना से प्रतिदिन लगभग 35 से 36 लाख लीटर, खैरी योजना से करीब 12 लाख लीटर और नेहरस्वार योजना से 12 से 14 लाख लीटर पानी नाहन शहर को उपलब्ध करवाया जा रहा है। खैरी योजना का उपयोग आवश्यकता के अनुसार वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में किया जाता है। अधीक्षण अभियंता ईं. राजीव महाजन ने बताया कि वर्ष 2021 से 2026 के बीच विभाग ने जिले में ऐसे कई संवेदनशील स्थान चिन्हित किए हैं, जहां हर मानसून में जलापूर्ति योजनाएं प्रभावित होती हैं। इन योजनाओं को वैकल्पिक स्रोतों से जोडऩे की योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है।
Your Trust. Our Truth. Delivering unbiased journalism 24/7.
A leading global news network dedicated to providing breaking news, in-depth analysis, and investigative journalism from around the world.
Copyright 2026 HP 24 News. All rights reserved.
No Comments