Last updated: July 6th, 2026 at 05:24 am
electricity-worker-dies-of-electrocution-in-dhaula-kuan-family-blames-contractor-and-the-board-demands-actionजिला सिरमौर के धौलाकुआं क्षेत्र में 33 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से 45 वर्षीय बिजली कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बारू राम पुत्र रामपाल निवासी बेलवाली धौलाकुआं के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के अनुसार बारू राम पिछले 15 वर्षों से बिजली बोर्ड के ठेकेदार के अधीन काम कर रहे थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ठेकेदार नासिर रावत ने उन्हें बिना विभागीय सूचना और बिना बिजली आपूर्ति बंद करवाए खंभे पर काम करने भेज दिया। इसी दौरान वह 33 केवी लाइन की चपेट में आ गए। मृतक के परिजनों ने ठेकेदार और बोर्ड पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
बारू राम घर के एकमात्र कमाने वाले थे। उनकी पत्नी और चार बेटियों का पालन-पोषण और बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। मृतक के चाचा और भाई ने प्रशासन से मांग की है कि परिवार को उचित आर्थिक सहायता, मुआवजा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बारू राम के साथ काम करने वाले कर्मचारियों अश्विनी और विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें बोर्ड की ओर से इस काम के लिए कोई सूचना या पावर कट की जानकारी नहीं दी गई थी। अगर सुरक्षा नियमों का पालन होता, तो शायद यह हादसा टल सकता था। पूर्व प्रधान संजय चौधरी ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो परिजन और ग्रामीण विरोध प्रदर्शन करेंगे। माजरा थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Your Trust. Our Truth. Delivering unbiased journalism 24/7.
A leading global news network dedicated to providing breaking news, in-depth analysis, and investigative journalism from around the world.
Copyright 2026 HP 24 News. All rights reserved.
No Comments